गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओं अभियान Ghaziabad to create smart city to remove encroachment campaign



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  गाजियाबाद को एक माॅडल शहर और स्मार्ट सिटी बनाने के लिये पूरे शहर से अतिक्रमण हटाओं अभियान चल रहा है ताकि गाजियाबाद की सड़कें साफ रहें तथा खुली होने के कारण यातायात सुगम हो। स्मार्ट सिटी में गाजियाबाद का नाम अगर आ जाता है तो, गाजियाबाद पर लगा सबसे प्रदूषित शहर का कलंक भी हट पायेगा। 
कहीं न कहीं अतिक्रमण भी प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण है। सड़कों पर जाम का कारण अतिक्रमण है। इस क्रम में 3 जनवरी 2018 को चन्द्रनगर चैराहे पर कमल ढ़ाबा और अन्य लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण नगर निगम द्वारा हटाया गया था। यहां पर लगभग 20 वर्षों से अतिक्रमण था। शाम को इस स्थान पर भयंकर ट्रैफिक जाम होता था तथा पूरा क्षेत्र परेशान रहता था।

शुक्रवार को इस स्थान पर नगर निगम द्वारा नपाई करके ग्रीन बैल्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा 2 दिन बाद इस स्थान पर पौधारोपण किया जायेगा। इस मौके पर उपस्थित वार्ड 94 के पार्षद श्री कुमार माहेश्वरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा के लिये मैं कृतसंकल्प हूँ और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को रोकना मेरा कर्तव्य तो है ही मेरी जिद भी है। मैं अपने वार्ड को पूरे गाजियाबाद का सबसे सुन्दर वार्ड बनाऊँगा और इसी क्रम में अवैध अतिक्रमण को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment