अपराधी जेल में हो या हमारे जिले के बाहरः डीएम Criminals are in jail or outside of our district: DM



  • कानून व्यवस्था की बैठक सम्पन्न
  • अवैध कालोनी के भूमाफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायें 
  • एफआईआर जरूर दर्ज हो, इसकी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। 


गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी  रितु माहेश्वरी ने अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभागार में बैठक ली। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपराधियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही अभियान के रूप में चलाए। अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति जेल के अन्दर होने चाहिए सगठित अपराध करने वालों के विरूद्व गैगेस्टर एक्ट लगाया जाये। आवश्यकता नुसार जिला बदर की कार्यवाही की जाये। 
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी कालौनी या कोई प्राईवेट कालोनी की जमीनों पर अवैध भूमि पर कब्जा करने वाले भू माफियाओ को चिन्हित कर उनके विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज कराये जिसके लिए उन्होने समस्त सी0ओ0, थाना प्रभारी और तहसीलदारों से समन्वय स्थापित कर उनकी वास्तविक सूचना पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिये। 
 इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था तथा अभियोजन कार्यो की समीक्षा करते हुये जनपद में हत्या, लूट, एण्टी रौमियो अभियान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक सूचना रिपोर्ट अवश्य दर्ज की जाये एफ0आई0आर0 दर्ज न होने की शिकायत नही होनी चाहिए गम्भीर प्रकृति के अपराधों को खुलाशा एवं अपराधी के विरूद्व चार्ज शीट प्रभावी ढंग से लगायी जाये ताकि जमानत की गुजाइश न  रहे। अपराधियों के अन्दर पुलिस का भय होना चाहिए। उन्होने थाना दिवसों को प्रभावी बनाने की जरूरत पर बल दिया । 
 
इस अवसर पर बैठक में एस0पी0 सिटी आकाश तोमर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञान्नेद्र सिंह, ए0सी0एम0 प्रथम अतुल कुमार, ए0सी0एम0 द्वितीय अतुल कुमार,  ज्वाईन्ट मजिस्टेªट पवन अग्रवाल, ज्वाईन्ट मजिस्टेªट अमित पाल शर्मा, अपर उप जिलाधिकारी इन्दु प्रकाश सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। 

                                         



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment