चोरी की इनोवा कार सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार One accused arrested including Inova car stolen



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   थाना इन्द्रापुरम पुलिस ने आज करीब 03ः25 बजे के आर मंगल स्कूल के सामने सै0 6 वैशाली से अभियुक्त दीपक पुत्र स्वं0 जनेश्वर निवासी अनकुपा थाना कुटम्बा जिला औरंगाबाद, बिहार। हाल पता - मं0नं0 8/1 के रोड नं0 5 शिप्रा सन सिटी ओझा का मकान थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।  जिसके कब्जे से चोरी की एक इनोवा कार नं0 बी आर 01 ए वाई 6169(फर्जी नंबर प्लेट) बरामद हुयी है।

अवैद्य तमंचा  व  छुरा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल रात बम्हैटा चैराहा से अभियुक्तग गोविन्द पुत्र राकेश मौर्य निवासी गुथनी थाना बिलासी जनपद बॅंदायू तथा सचिन पुत्र महेश पारासर निवासी महरौली थाना कविनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।  जिनके कब्जे से एक अवैद्य तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व एक छुरा बरामद हुआ है।

तमंचा  सहित एक गिरफ्तार -  थाना मुरादनगर पुलिस ने कल रात  बिटटू यादव के भटटे से अभियुक्त युसुफ पुत्र यासिन निवासी सौंदा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है,  जिसके कब्जे से एक अवैद्य तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस बरामद हुये है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment