6 लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से सैन्ट्रो कार व पिस्टल बरामद 6 robbers arrested, Santro car and pistol recovered from possession



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   सिहानी गेट पुलिस ने कल देर रात 6 लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  जिनके कब्जे से चोरी की सैन्ट्रो कार, 01 पिस्टल, लूटे गये 02 मोबाईल व 2000रुपये, 05 चाकू नाजायज बरामद हुये है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सिम्भावली जिला- हापुड, सोवीर पुत्र अडीमल निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सिम्भावली जिला- हापुड, अमित पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सिम्भावली जिला- हापुड, गौरव पुत्र सूबे सिंह निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सिम्भावली जिला- हापुड, सुन्दर उर्फ गुल्लू पुत्र ओमप्रकाश नि0-कठेडा थाना दादरी जिला-गौतमबुद्धनगर तथा सुमित पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम गडौली थाना लोनी जिला गाजियाबाद है। 

पुलिस ने इनके कब्जे से 2 मोबाइल सैमसंग व 2000 रुपये, एक पिस्टल 7.69 एम0एम0 मय 3 जिन्दा कारतूस, एक कार सेन्ट्रो (मुकदमा अपराध संख्य  567/18 धारा 379 भादवि थाना अम्बेडकर नगर, दिल्ली से सम्बन्धित) 05 चाकू नाजायज तथा एक फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया है। यसेपू एक शातिर अपराधी है जिस पर विभिन थानों में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। उसे अन्य पांचों साथियों पर भी मुकदमें दर्ज है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment