डीएम ने गरीबों को बांटा कंबल DM divided poor people



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार असहाय व गरीब पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरण शिविर का आयोजन जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कम्बल वितरण कर जनपद के किसी भी क्षेत्र के असहाय व गरीब जरूरतमंद लोगों को सर्दी में परेशान नही होने दिया जायेगा। उन्होने बताया कि शासन व प्रशासन स्तर पर किया जा रहा है और इससे लोगो को लाभ भी मिल रहा है। शिविर मे 1400 गरीब/असहाय लोगो को जिलाधिकारी द्वारा कम्बल वितरण किये गये।
     
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सुनील कुमार सिंह, ज्वाईट मजिस्टेªट अमितपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment