कब्जे से चोरी की कार, मोबाइल व 1100 रूपए बरामद
साहिबाबाद, ( संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज प्रातः ग्राम सिकंदर पुर के जंगल से अभियुक्त सलमान पुत्र जाहिद निवासी ई ब्लॉक सी 446 सूंदर नगरी थाना नंदनगरी दिल्ली, मौ0 हासिम पुत्र कासिम निवासी म0न0 312 सरस्वती कॉलोनी ताहिरपुर थाना नंदनगरी दिल्ली, जुवेल पुत्र सुलेमान निवासी मूवी प्लेस के पास शहीद नगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद तथा मौ0 नदीम पुत्र रमा निवासी नई सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से मुकदमस अपराध संख्या 2152/17 धारा 356/379 भादवि थाना साहिबाबाद से सम्बंधित मोबाइल फोन, मुकदमा अपराध संख्या 30/18 धारा 382 भादवि थाना साहिबाबाद से सम्बंधित 1100 रूपए, ई-एफआईआर 28345/17 दिल्ली से सम्बंधित 01 हौंडा सिटी कार न0 डीएल 4 सीआर 9206 व तीन चाकू नाजायज बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment