अरब सागर में पलट गई छात्रों को लेकर जा रही नौका - maharashtra boat overf lowing in sea heavy boat





मुंबई: महाराष्ट्र से एक दर्दनाक खबर आ रही है. यहां छात्रों को लेकर जा रही एक नौका पालघर जिले में तटीय हिस्से डहाणू के पास अरब सागर में पलट गई. इस नाव में 40 बच्चे सवार थे. सूचना के बाद बचाव ऑपरेशन चलाया गया. बताया जा रहा है कि 4 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 32 बच्चों को बचा लिया गया है. अभी भी बचाव कार्य जारी है.



यह घटना महाराष्ट्र के डहाणू में हुई है. यहां 40 बच्चों को लेकर एक बोट समुद्र में जा रही थी. लेकिन समुद्र किनारे से करीब 2 मील दूर यह नांव पलट गई. सही समय पर बचाव अभियान चलाने की वजह से अधिक बच्चों को बचा लिया गया. बाकि बच्चों को बचाने का काम भी चल रहा है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment