गजियाबाद रेलवे पुलिस ने वांछित बदमाश को धर दबोचा Gaziabad railway police detained wanted badmash




गाजियाबाद, ( संवाददाता )  रेलवे थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतत्व में उप निरीक्षक हरिंदर सिंह ने गजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 व 4 से इनामी बदमाश राहुल उर्फ उमेश उर्फ बन्तो पुत्र सुभाष को गिरफ्तार किया। राहुल साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वसुंधरा  मकान न 4ए - 3102 का बताया जाता है। 
थानाध्यक्ष ने बताया कि राहुल 2014 में मुरादाबाद से रेल के एसी कोच में यात्रियों से मारपीट, डरा धमका कर 50000 रुपये लूट कर चेन पुलिंग कर अन्य आरोपियों के साथ फरार हो गया था।
जिसमे अन्य साथी गिरफ्तार कर लिए गए थे जबकि राहुल अभी तक फरार चल रहा था।
11 फरवरी 15 से राहुल पर इनाम घोषित था।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है । उचित कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment