माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद Jahan martyr in encounter with Maoists



औरंगाबाद,  (भाषा) बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत मचरुखिया नगुराही गांव के समीप प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के हथियारबंद दस्ते के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया ।

औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी पीएन साहू ने आज बताया कि 205 कोबरा बटालियन के जवान आशीष पात्रा :28: मुठभेड़ में घायल हो गए थे की उनकी पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची में इलाज के क्रम में मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि कल शाम जब कोबरा बटालियन के जवान अपनी दिनचर्या के अनुसार गश्त के लिये क्षेत्र में निकल थे तभी चकरबंधा जंगल की ओर से माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें जवान के सिर में गोली लग गयी थी ।

साहू ने बताया कि जवान को तत्काल हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया ।

उन्होंने बताया कि चकरबंधा जंगल क्षेत्र में जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment