दहेज के लिए महिला इंजीनियर की हत्या Murder of woman engineer for dowry



ग्रेटर नोएडा  (भाषा) ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के अल्फा दो में रहने वाली एक महिला इंजीनियर की दहेज के चलते हत्या कर देने की घटना सामने आई है।

महिला के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश वर्मा ने बताया कि बीती रात को ऋचा सिसौदिया की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी।

महिला के पिता का आरोप है कि शादी के समय से ही उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपए नकद व स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे।

महिला विप्रो कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। उसकी शादी को दो साल ही हुए थे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment