नोएडा, (भाषा) नोएडा में पुलिस के एक सिपाही द्वारा छह साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने शराब के नशे में धुत्त होकर बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि आरोपी सिपाही बच्ची के पड़ोस वाले घर में रहता है। वह प्रतिनियुक्ति पर तैनात है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह यह सिपाही अपनी ड्यूटी खत्म करके शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। बच्ची को अकेला पाकर उसने उससे बलात्कार किया।
बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



0 comments:
Post a Comment