गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि समाज की भावी पीढी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बने इसके लिए गर्भवती महिलाओ एवं नवजात बच्चों को बीमारियों से बचाव के टीके समय से लगाना सुनिश्चित किया जाये। स्वास्थय विभाग की सभी ए0एन0एम0 अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को टीकाकरण का रजिस्टेªशन एम0सी0टी0एस0 पोर्टल पर विना विलम्ब कराये।
जिलाधिकारी आज विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा ए0एन0एम0 की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सेवाए प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस में किसी भी प्रकार की शिथिलता वरदास्त नही की जायेगी। जिन ए0एन0ए0 के ़क्षेत्र की गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों का विवरण मदर एवं चाइल्ड टेªकिग सिस्टम पोर्टल पर नही चढा है। वह एक सप्ताह के अन्दर पोर्टल पर चढवा दे।
जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गर्भवती महिलओ एवं बच्चों का रजिस्टेशन न करने वाली ए0ए0एम0 को सख्त चेतावनी दी िकवह एक सप्ताह में पूरा रजिस्टेशन एवं अपडेसन पूरा करले एक सप्ताह में पुनः समीक्षा की जायेगी जिसमें लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने वाली ए0एन0एम0 के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सक अधिकारियों एवं सम्बन्धित उप मुख्य चिकित्सक अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह इस कार्य का अपने स्तर प्रभावी अनुश्रवण करे और कार्य में तेजी लाये प्रगति में पीछे रहने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को निधार्रित लक्ष्य एवं प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी को अवगत कराया। श्री रजंन ने कहा कि गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों का रजिस्टेशन तथा पोर्टल में फीड करते हुये सम्बन्धित का पता मोवाइल नम्बर टीकाकरण की तिथि आदि का ब्योैरा अवश्य फीड कराये। जो भी सूचना फीड हो वह पूरी सावधानी के साथ त्रुटि रहित फीड कराये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0के0 गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी डा0 विश्राम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी ए0एन0एम0 उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment