गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी ने सरकारी जमीनों सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालो को चिन्हित करके सम्बन्धितो के विरूद्व प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्जकरा कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में एन्टी भू माफिया टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दिनांक 14 जनवरी तक अपने विभाग की अवैध रूप से अतिक्रमण भूमि का प्रमाण पत्र दे तथा ऐसी भूमि का विवरण एन्टी भू माफिया पोर्टल पर अपलोड कराये। निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने व अपलोड न करने वाले विभागीय अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही शासन को भी सूचना दी जायेगी। जिलाधिकारी ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को निगम की शतप्रतिशत भूमि को चिंन्हांकन तत्काल कराने के निर्देश देते हुये कहा कि यदि इसमें आगे शिथिलता बरती गई तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में अपर नगर मजिस्टेªट अतुल कुमार सयुक्त मजिस्टेªट अमित पाल सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment