गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरोज कुमार यादव ने सूचित किया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में 11 जनवरी को राजकीय सम्पे्रक्षणगृह किशोरी शास्त्री नगर गाजियाबाद में गिरजेश कुमार पाण्डेंय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के सचिव सरोज कुमार यादव श्री लोकेन्द्र सिंह जिला सह’-परीविक्षा अधिकारी श्रीमती अनुदिता अधीक्षक राजकीय सम्पे्रक्षणगृह श्रीमती नीलम अध्यापिका आदि एवं किशोरियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि आज प्रत्येक राज्य में प्रति एक हजार बालकों पर बालिकाओ की संख्या 882 है और यह अन्तर बढता ही जा रहा है इसका मुख्य कारण अल्ट्रासाउण्ड तकनीक से गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कराकर बच्चियों को गर्भ में ही समाप्त किया जाना प्रतीत होता है। इस सामाजिक अभिषाप से मुक्ति हेतु अधिनियम बनाकर इसे रोकने तथा दोषियों को दण्डित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, गार्जन एंड वार्डस एक्ट, बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम, तथा पाक्सो एक्ट के सवम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि आपको संस्थान में शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है उसे पूरे मनोयोग से प्राप्त करें। महिलायें अनेक उच्च पदों पर आसीन होकर सेवायें प्रदान कर रही है। आप भी उनसे पे्ररणा ग्रहण करें
श्री लोकेन्द्र सिंह जिला सह परीविक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आप जिस क्षेत्र में भी जाना चाहें जा सकती है। साईना नेहवाल बैडमिंटन की अन्र्तराष्ट्रीय खिलाडी आपके जनपद गाजियाबाद के ढिंडार गांव की है। देश की रक्षा मंत्री भी महिला हैं। आप इनके जीवन वृत्त से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को सार्थक बनायें।



0 comments:
Post a Comment