गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा दिनांक 14.01.18 को समय 02ः30 बजे 50 फुटा रोड रामपार्क से अभियुक्तगण 1- आरिफ उर्फ महेश गुप्ता पुत्र राम भरोसे निवासी खुशहाल पार्क थाना ट्रोनिका सिटी, गा0बाद। 2-राहुल पुत्र मुन्ना लाल निवासी अशोक विहार, लोनी गा0बाद को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 02 छुरी बरामद हुयी है।
550 ग्राम अवैद्य गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने आज करीब 12ः20 बजे बन्थला नहर पुल से अभियुक्त बलराम पुत्र ब्रजपाल निवासी राजपुर, थाना लोनी ,गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से 550 ग्राम अवैद्य गांजा बरामद हुआ है।
4 किलोग्राम अवैद्य गांजा सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल देर रात करीब 21ः15 बजे रामचमेली चढढा चैराहा से अभियुक्तग राहुल उर्फ विनोद उर्फ राजेश पुत्र अशोक निवासी 159 एन ब्लाक सै0 23 राजनगर थाना कविनगर गाजियाबाद, भारत पुत्र समय सिंह निवासी 1347 ई ब्लाक थाना जाहंगीरपुरी दिल्ली, शिवम पुत्र साहब सिहं निवासी एफ 24 सै0 23 राजनगर थाना कविनगर, गाजियाबाद, अजय पुत्र मकख्खन लाल निवासी गुलधर थाना कविनगर, गाजियाबाद तथा मुकेश पुत्र नरेश निवासी गुलधर थाना कविनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैद्य गांजा व एक चाकू बरामद हुआ है।
एक किलो 100 ग्राम अवैद्य डोडा पाउडर सहित एक अभियुक्त गिरफ्तारः- थाना विजयनगर पुलिस ने कल देर रात को तिगरी तिराहे के पास से अभियुक्त नन्हे पुत्र अन्गद निवासी गली नं0 1 बागू जूनियर हाईस्कूल थाना विजयनगर,गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम अवैद्य डोडा पाउडर बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment