बिहार बोर्ड परीक्षा: हूबहू निकला वायरल हुआ इंटर का बायोलॉजी का प्रश्न पत्र Bihar Board Examination: Biology Issue Letter of Correlated Viral




परीक्षा शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर हूबहू निकला है

पटना, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन ही बोर्ड के दावों और तैयारियों की पोल खुल गई. परीक्षा शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर हूबहू निकला है. बिहार के नवादा और सुपौल जिले में परीक्षा के शुरू होने के बाद से ये पेपर वायरल हुआ था.

गौरतलब है बोर्ड परीक्षा के दौरान नवादा जिला प्रशासन मामले की लीपापोती में लगा रहा, लेकिन परीक्षा के बाद इस पेपर का मिलान किया गया तो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बायोलॉजी का पेपर हूबहू पाया गया.

नवादा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने भी मामले की पुष्टि की और कहा कि वायरल हुआ पेपर और परीक्षा में आया पेपर एक ही है. मंगलवार को इंटरमीडियट की परीक्षा का पहला दिन था और पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी की परीक्षा हुई है.

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मामले की जांच की भी बात कही है. नवादा में पहले दिन की परीक्षा की पहली पाली में पांच परीक्षार्थी एक्सपेल्ड भी हुए हैं. नवादा के साथ-साथ सुपौल में भी परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना है.

पटना में भी जब परीक्षा केंद्रों पर इसकी पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया और वायरल प्रश्न पत्र सही पाया गया.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment