एक बेटी के पिता बन गए हैं बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा - cheteshwar pujara becomes father of a baby girl





नई दिल्ली: टीम इंडिया के मध्यक्रम के सबसे मजबूत बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बेटी के पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी पूजा पाबरी ने बेटी को जन्म दिया है. पुजारा ने खुद अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से बच्ची की तस्वीर शेयर की है. बता दें कि पुजारा ने 2018 साल के पहले ही दिन यानि 1 जनवरी को अपने फैन्स के साथ इस खुशी को शेयर किया था. पुजारा ने तब बताया था कि जल्द ही वह पिता बनने वाले हैं और अब वह एक बेटी के पिता बन गए हैं.

बता दें कि पुजारा इन दिनों दिल्ली में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने में बिजी हैं. इस टूर्नामेंट के खत्म होते ही पुजारा अपनी लाडली के पास गुजरात चले जाएंगे. बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की शादी 13 फरवरी 2013 को पूजा पाबरी के साथ गुजरात के राजकोट में हुई थी. पूजा, पुजारा की दोस्त भी हैं. पूजा गुजरात के जामनगर जिले की रहने वाली हैं और मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं. 



अभी हाल ही में पुजारा और पूजा की शादी को पांच साल हुए हैं. पुजारा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में चेतेश्वर पुजारा, उनकी पत्नी पूजा पाबरी हैं. पुजारा ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है.



इस तस्वीर को शेयर करते हुए पुजारा ने लिखा है- स्वागत है नन्ही मेहमान. बहुत खुश है एक नया किरदार निभाने के लिए. हमने एक विश मांग थी और वो सच हो गई हैं.


बता दें कि टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका गए पुजारा ने वहां से इस बात की जानकारी दी थी कि वह पिता बनने वाले हैं. पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका से ट्वीट करके नए साल की बधाई दी और इसके साथ ही यह खुशखबरी भी दी कि नए साल उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है.


गौरतलब है कि अप्रैल में देश के शीर्ष क्रिकेटर आईपीएल में खेल रहे होंगे तब टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा भारत के इंग्लैंड दौरे के लिS अपना ‘होमवर्क’ शुरू करेंगे. पुजारा इंग्लिश काउंटी की मजबूत टीम यॉर्कशर के लिए डिविजन एक में खेलेंगे और उनकी निगाहें अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी पर लगी होंगी.

पुजारा ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं काउंटी सत्र में अच्छा करने की कोशिश करूंगा क्योंकि हम अगस्त में टेस्ट मैच खेलेंगे. 2015 में मैं यॉर्कशर के साथ था जब हमने काउंटी चैम्पियनशिप जीती थी. यह शानदार टीम है जिसमें काफी अच्छे पेशेवर क्रिकेटर मौजूद हैं. जिससे मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली.’’
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment