गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि का पर्व 14 फरवरी को मनाये जाने के उपलब्ध में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकरी ने पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को निर्देशित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के उपलब्ध पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कराये एव इस पर्व पर अन्य समस्त व्यवस्थाऐं भी कराना सुनिश्चित करे, ताकि महाशिवरात्रि पर्व पर किसी भी प्रकार का व्यवधान न होने पाये और पर्व शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हो।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को बताया कि महाशिवरात्रि के क्रम में सारी तैयारियाॅ सुनिश्चित करा ली गयी है। जिलाधिकारी ने नगर निगम से आये मुख्य अभियन्ता मोइनउद्दीन को निर्देशित करते हुये कहा कि इस अवसर पर समस्त मन्दिरों पर साफ सफाई, पेयजल, एवं मोबाईल टाॅयलेट की व्यवस्थाएंे सुनिश्चित करायी जाये। उन्होने विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि त्यौहार पर 24 घण्टें विधुत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। यदि कोई फाॅल्ट आता है तो उसे तत्काल दुरूस्त कराये जाये। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, टैªफिक को निेर्देशित करते हुये कहा कि टैªफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले। कही जाम आादि की समस्या न उत्पन्न हो। ज्यादा जाम वाली जगहों पर डाईवर्जन कर जाम पर नियंत्रण किया जाये।
उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 13 फरवरी की साय 6 बजे से पूर्व से समाप्ति तक लगातार चिकित्सकों की टीम एवं एम्बुलैन्स उपलब्ध करानें एवं जिला अस्पताल व अन्य अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा व अतिरिक्त बैंड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। जिससे कि आकस्मिक घटना के समय किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होने कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट,नगर एवं नगर मजिस्ट्रेट को सम्पूर्ण नगर क्षेत्र मे निरन्तर भ्रमण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व सुनील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रेम रंजन, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment