जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण Inspection of examination center by the District Magistrate



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  सरकार की मंशा के अनुसार जनपद में बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने गुरू नानक गल्र्स इण्टर काॅलेज लोहिया नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध मे भ्रमण करते हुए उन्होने मौके पर चल रही दसवीं कक्षा की परीक्षा में लगे ड्यूटी पर अध्यापकों के स्वय पहचान पत्र चैक किये। 

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षण पंकज पाण्डेय और सह जिला विद्यालय निरीक्षण श्रीमती ज्योती दीक्षित को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुये कहा कि सी0सी0टी0बी0 कैमरों के लिये बनाये गये कन्ट्रोल रूम में लगातार नजर रखने के लिये किसी की डयूटी सुनिश्चित कर दी जाये। जो विधार्थियों की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखे। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षण को स्पष्ट निर्देश दिये कि परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिये व्यापक स्तर पर लगातार चेकिंग की जाए और यदि कही पर नकल होने की सूचना प्राप्त हो तो ऐसे प्रकरणों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियोें के द्वारा तत्काल कदम उठाते हुये कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment