सड़कों की रौनकता बढ़ाने और अतिक्रमण मुक्त करने का डीएम का आदेश DM's orders for raising the streets and releasing encroachment




  • मोहन गनर पर बनेगा फुटओवर ब्रिज
  • एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस मिलकर करेंगे सड़क को जाम मुक्त 


गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी  रितु माहेश्वरी ने नगर क्षेत्र की सडको पर यातायात के सुचारू संचालन साफ सफाई एवं सौन्दर्यीकरण अतिक्रमण तथा मुक्त करने की जरूरत पर बल दिया है। 
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में शहर की सडको के सौन्दर्यी करण हेतु किये गये कार्यो की समीक्षा कर रही थी।  जिलाधिकारी ने मोहन नगर में टेªफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए फूट ओवर व्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के निर्देश नगर निगम को दिये। नगर निगम द्वारा बताया गया कि मोहन नगर में दोनों तरफ टेम्पो स्टैन्ड का निर्माण कार्य चल रहा है जो दो सप्ताह में पूरा हो जायेगा। फूट ओवर व्रिज का टेण्डर पड चुका है। जिलाधिकारी ने जाम की समस्या से  निपटने के लिए ए0आर0टी0ओ0 तथा टेªफिक पुलिस को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। ए0आर0टी0ओ0 को अवैध रूप चलने वाले वाहनों के विरूद्व चालान एवं सीज करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वैशाली व मोहन नगर में टेम्पों की वजह से लगने वाले जाम को समाप्त करने के लिए ए0आर0टी0ओ तथा टेैफिक पुलिस को संयुक्त  रूप से कार्य करने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने शापिंग माल के अन्दर वनी पार्किग में वाहन खडे कराने के लिए कहा। उन्होने बताया कि देखने में आया है कि शापिंग माल के बाहर वाहन सडक पर पार्क किये जाते है। जिनसे सडक पर जाम की समस्या होती है। जिलाधिकारी ने शहर में बने फूट ओवर व्रिज का उपयोग कराने की जरूरत बताते हुये कहा कि इनका प्रयोग होने से जाम की समस्या में कमी आयेगी। उन्होने सौन्र्दीयकरण हेतु चयनित 07 सडकों यू0पी0 गेट से मोहननगर तिराहे तक की सडक, अप्सरा बाॅर्डर से लाल कुआ जी0टी0 रोड तक, मेरठ तिराहें से राजनगर एक्सटेंशन चैराहे तक (रा0राजमार्ग-58) तक, हापुड मोड ठाकुरद्वारा से डासना फाटक तक की सडक, राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से जी0टी0 रोड को जोडने वाला लिंक रोड तक, करहैडा पुल से राजनगर एक्सटेंशन तक बाईपास, लोनी बार्डर से करहैडा पुल तक, की सडको को सौन्दर्यीकरण एवं अति क्रमण युक्त बनाने के निर्देश दिये। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह एस0पी0 ग्रामीण ए0के0 मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सिंह संयुक्त मजिस्टेªट अमित पाल सहित जी0डी0ए0 व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment