सीएसएल के परिसर में ONGC के जहाज लगी आग, पांच लोगों की मौत - explosion in ongc water tanker in cochin shipyard 5 killed 11 wounded





नई दिल्‍ली : कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के परिसर में मरम्मत के दौरान एक जहाज में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस हादसे में अन्‍य 15 लोग घायल भी हुए हैं. यह हादसा मंगलवार सुबह कोचीन शिपयार्ड में हुआ. बताया जा रहा है कि जिस जहाज में धमाका हुआ है वह ONGC का है. बताया जा रहा है कि कोच्चि शिपयार्ड पर मरम्मत का काम चल रहा था.

ब्‍लास्‍ट के बाद शिपयार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्‍लास्‍ट के बाद आग लग गई, जिसके बाद धुएं से दम घुटने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई.

सीएसएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि पोत के अंदर फंसे 11 लोगों को बचा लिया गया और शहर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया. पोत में फंसे दो अन्य लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई फायर की गाड़िया घटनास्‍थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment