’मेवाड़ अभिव्यक्ति’ के आखिरी दिन विद्यार्थियों ने किया धमाल Students did the last day of 'Mewar Expression'




वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित ’मेवाड़ अभिव्यक्ति-2018’ के आखिरी दिन 1841 छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि मेवाड़ अभिव्यक्ति-2018 में 1841 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना ही मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस का मकसद है। 
      
अपने संबोधन में श्री गदिया ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर करने की उनकी कोशिश हमेशा रहती है। उनकी कोशिश रहती है कि बच्चे अपना सर्वांगीण विकास कर मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस से जब बाहर निकलें, श्रेष्ठ करियर बनाएं और समाज और देश की मुख्यधारा से जुड़ें। एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैशन शो समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। विभिन्न प्रांतों के वेश धरकर मंच पर जब छात्र-छात्राएं पहुंचे तो पूरे सदन में खूब तालियां बजीं। उनकी भाव-भंगिमाओं को देखकर दर्शक खूब हंसे। 

रामायण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति व स्वच्छ भारत के थीम पर आयोजित फैशन शो में विद्यार्थियों ने खूब कमाल किया। कार्यक्रम में कनिष्का, ज्योति एंड ग्रुप, अंजना एंड ग्रुप, स्वाति, पूजा एंड ग्रुप, प्रिया एंड ग्रुप, अंजलि, अनुज एंड ग्रुप, काव्या एंड ग्रुप, मिनिका सिवाल, सिलोरिया एंड ग्रुप, यती त्रिपाठी, मैनेजमेंट एंड ग्रुप, रोलिका, लवी एंड ग्रुप, दिव्या एंड ग्रुप, सोनम एंड ग्रुप, शुभि राघव, आरिस एंड ग्रुप, रचना जालान की प्रस्तुति सराहनीय रही। मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि विजेता बच्चों को एक समारोह में अलग से पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन अमित पाराशर व असलम सैफी ने संयुक्त रूप से किया। 


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment