चार बाहन चोर गिरफ्तार चोरी के ई-रिक्शा बरामद Four barn thieves arrested for stealing e-rickshaw



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )   थाना इंदिरापुरम पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के निर्देश पर एसपी सिटी के निर्देशन में चलाए गए वाहन चोरों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 10 ई रिक्शा एक आॅटो, एक मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किये हैं।
        
एसपी सिटी आकाश तोमर ने पत्रकारों को बताया कि सीओ इंदिरापुरम राकेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कनावनी पुलिया के पास से चार वाहन चोरों को चोरी के वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। जिनमें दस ई रिक्शा एक बाइक तथा एक आॅटो के अलावा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। तोमर के अनुसार इस गिरोह का लीडर शहनाज उर्फ सोनू पुत्र नूरवेश निवासी मिर्जापुर गांव थाना विजय नगर है तथा इसका दूसरा साथी आमिर पुत्र शेरू निवासी एच 212 सी सेक्टर विजयनगर, तीसरा इमरान पुत्र स्वर्गीय श्री शफीर  अहमद निवासी डी 111 प्रताप विहार सेक्टर-11 विजयनगर के अलावा चोरी का माल खरीदने और उसे फरोख्त करने में माहिर कबाड़ी दानिश पुत्र यूनुस निवासी निवासी खुर्जा है जो फिलहाल हाजी अकील के यहां किराएदार पर केला भट्टा गाजियाबाद में रहता है। 

यह गिरोह अक्शर ई रिक्शाओं को अपना निशाना बनाता है जिसमें इमरान बैटरी के तार निकालने व खोलने में माहिर है तथा आमिर ई-रिक्शा चालक का भी काम करता है। चारों लोगों को पूल खेलने का शौक है और विजय नगर में पूल खेलने के दौरान ही इनकी मृलाकात हुई और चोरों का गिरोह बना लिया। चारों ने अपना एक गिरोह बनाकर के ई रिक्शा और ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने का धंधा अपनाया। शाहनवाज इस गिरोह का लीडर है तथा जिला गौतम बुद्ध नगर का हिस्ट्रीशीटर है और वहां से  कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई पवन कुमार, आनंदपाल राठी, अनिल कुमार, सचिन कुमार, एचसीपी शीशपाल सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह तथा रामप्रकाश थे।

फोटो कैप्षन- बाहन चोरों के गिरोह व बाहनों के साथ खड़े एसपी सिटी ,सीओ व अन्य पुलिस कर्मी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment