ईडी ने नीरव मोदी के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया ED arrested Nirav Modi's closest aide



मुंबई/नयी दिल्ली,  ( भाषा)  प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी बैंक घोटाले की धन शोधन जांच के संबंध में हीरा व्यापारी नीरव मोदी की एक फर्म के उपाध्यक्ष और उसके‘‘ करीबी’’ सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने आज कहा कि फायरस्टार ग्रुप के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर वाधवा को कल रात धन शोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।

वाधवा को नीरव का‘‘ करीबी भरोसेमंद’’ बताया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ वह नीरव के करीबी संपर्क में है और वह नीरव मोदी के इशारे पर उसकी मदद के लिए धन शोधन में भी शामिल है।’’ 

इस मामले में यह ईडी की पहली गिरफ्तारी है।

वाधवा को आज मुंबई की एक स्थानीय अदालत में पेश किये जाने की संभावना है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि वाधवा‘‘ घोटाले की सच्चाई उजागर करने में’’ उसकी मदद करेगा।

आरोप है कि वह पूछताछ के दौरान एजेंसी को‘‘ गुमराह’’ करने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसने दो फर्में गठित करने के लिए कागजी कामकाज करने तथा इनके लिए‘‘ छद्म’’ निदेशक नियुक्त करने की बात कबूल की है।

एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक में कथित धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में नीरव मोदी तथा उसके मामा एवं गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ धन शोधन संबंधी दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।

ईडी ने इस मामले में देशभर में कुल251 जगह छापेमारी की थी। इस मामले में अब तक जब्त और कुर्क चल अचल संपत्ति की आंकी गई कुल कीमत7664 करोड़ रुपये है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment