साहिबाबाद , ( प्रमुख संवाददाता ) साहिबाबाद थाना क्षेत्र के कोयल एन्क्लेव में 15 सितंबर को हुए एनकाउंटर का फोटो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। अव पुलिस के अधिकारियों को सफाई देते नहीं बन रही। लेकिन एसपी सिटी का दावा है कि एनकाउंटर सही था।
सेशल मीडिया पर दो फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक में पुलिस कर्मी कथित एक बदमाश को जमीन पर दबोचे हैं तथा एक में कथित एक बदमाश को पैर में गोली लगी हुई है। फोटो में दोनों एक ही जैसे दिख रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पकड़ कर गोली मारी है और एंनकाउंटर झूठा है।
लेकिन एसपी सिटी आकाश तौमर अपने काम से संतुष्ट दिख रहे हैं तथा वे इसे सही एनकाउंटर बता रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस पार्टी ने नियमानुसार काम किया है। बदमाश को पकड़ कर गोली मारने का आरोप झूुठा है। उनका कहना है कि यह इत्तेफाक था कि घटना के समय दोनांे बदमाशों ने एक जैसे कपड़े पहने थे इससे भ्रम की हालत बनी है। जिस फोटो में पुलिस पार्टी बदमाश को सही हालत में दबाचे हुए है वह वह रोविन है तथा जिसके पैर में गोली लगी है वह सुनील है। एक ने पैंट पर बैल्ट लगाई है, तो दूसरे ने बैल्ट नहीं पहनी। कपड़ों के रंग में एक का गहरा तथा दूसरे का हल्का नीला है। एसपी सिटी का कहना है कि यह पुलिस का खेल नहीं बल्कि बहादुरी है।
गौरतलव है कि करहैड़ा से डेयरी संचालक के बेटे का अपहरण हुआ था जिसे लेकर बदमाशों एवं पुलिस की मुठभेड़ हुई और बालक सकुशल पुलिस ने बरामद किया था। इस घटना में थाना साहिबाबाद के एसएसआई जितेन्द्र सिंह भी घायल हुए थे।
फोटो कैप्षन- एनकाउंटर के वायरल फोटो।




0 comments:
Post a Comment