साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) बुधवार को रेलवे लाइन फाटक कड़कड़ माडल गांव के पास रेल लाइन पार करते समय एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार राज किशोर पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी ग्राम कमतौल थाना हरलाखी जिला मधुवनी बिहार बुधबार को रेलवे लाइन फाटक कड़कड़ माडल गांव के पास रेल लाइन पार कर रहा था। तभी एक ट्रेन आ गयी और राजकिशोर की ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गयी। थाना लिंकरोड पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment