गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व न्यायिक अधिकारी सरोज कुमार यादव ने सूचित किया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन 2017-18 के अनुपालन में माह मार्च 2018 में दिये गये निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तहसील विधिक सेवा समिति मोदीनगर जिला गाजियाबाद के अन्तर्गत आदर्श प्रथामिक विद्यालय गोविन्दपुरी मोदीनगर जिला गाजियाबाद में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन दिनांक 08 मार्च 2018 की अपरान्ह 3.00 बजे से किया जायेगा।



0 comments:
Post a Comment