आॅपरेशन दस्तक अभियान के तहत एक दिन में 182 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण की दहशत से जिले के बदमाश डर हुए है। एक तरफ पुलिस मुठभेड़ की घटना बदमाशो के लिए आफत बन कर आई है , दूसरी तरफ नए एसएसपी ने आॅपरेशन दसतक चला कर 24 मार्च सिर्फ एक दिन में 182 अभियुक्तो व वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें जघन्य अपराधों के 81 वांछित व 101 गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। अभियान के दौरान 12 वांछित एवं 12 गैर जमानती वारंटियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह पुलिस ने 182 अभियुक्तों व वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में हत्या के 4, बलात्कार के 7, लूट के 3, अपहरण के 8, गैंगस्टर के 10 एवं अन्य जघन्य अपराधों के 49 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जिले में थानावार विवरण के अनुसार कोतवाली थाने से गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों की संख्या 7 और गैर जमानती वारंटी 5, विजयनगर थाना से 8 और 11, सिहानीगेट से 7 और 7, कविनगर थाना से वांछित अपराधी 9 और गैर जमानती 11, इन्दिरापुरम से 2 और 4, खोडा से 9 और 2, साहिबाबाद थाना से 7 और 10, जिकरोड थाना से वांदित अपराधी एक भी नही है, लेकिन गैर जमानती अपराधियों की संख्या 6 है।
इसी तरह लोनी थाना से वांछित अपराधी 13 और गैर जमानती वारंटी 10 गिरफ्तार किये गए है। लोनी वार्डर थाना पुलिस ने वांछित 8 और गैर जमानती 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना ट्रोनिका सिटी से 7 और 1, मसूरी थाना से 2 ओर 11, मुराद नगर थाना क्षेत्र से 2 और 10, थाना मोदीनगर क्षेत्र से वांछित की गिरफ्तारी एक भी नहीं हो पाई है, जबकि गैर जमानती वारंटी एक की गिरफ्तारी हुई है। इसी तरह थाना भोजपुर क्षेत्र से 9 गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन वांछित अपराधी एक भी पहीं पकड़ में आया हैं।
गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों से शराब 218 लीटर, गांजा 11 किलो 800 ग्राम, सट्टा व जुआ में 56980 रूपए, लूट तथा चोरी करने वाले अपराधियों से 18900 रूपये, 5 कार 8 मोटरसाईकिल, 9 तमंचा तथा 15 मोबाइल बरामद हुए है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



0 comments:
Post a Comment