कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) न्यायालय में 23 मार्च को पेशी पर आया थाना खोड़ा के अभियुक्त अनिल राणा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
उक्त घटना पर कार्रवाई करते हुए थाना खोड़ा पुलिस ने आज सुबह 5.30 बजे लोकप्रिय विहार खोड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त अनिल राणा पुत्र गोकुल नि0 मो0 रिसालदारान कस्बा व थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर है। मुकदमा अपराध संख्या 202/18 धारा 398/401/411/414 भादवि0 थाना खोडा गाजियाबाद के मामले में पेशी पर आया था। उस समय यह पुलिस अभिरक्षा से भागने में सफल हो गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस पर दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 6 मुकदमें दर्ज है।



0 comments:
Post a Comment