मिर्ची गैंग का शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार Mirchi gang arrested after vicious gangster shootout



कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल व अवैध अस्लाह बरामद    

गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना सिहानीगेट पुलिस बीती रात बालमुकुंद रेजीडेन्सी के पास से चैकिंग के दौरान शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान बदमाश व एक आरक्षी गोली लगने से घायल हो गए है।  जिनको उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद हुआ है। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शातिर बदमाश  राहुल पुत्र नरेश पाल निवासी खैरपुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ है। यह मिर्ची गैंग का बदमाश है जो लूट के लिए मिर्ची का प्रयोग करता था। इस पर मेरठ, गाजियाबाद तथा हापुड़ जिले के विभिन्न थानों में करीब 23 मुकदमें दर्ज है। पुलिस को इसे कई मामलों में तलाश थी। पुलिस ने इसके पास से  एक मोटर साइकिल न0 डीएल 7 एसडीई 1748 समबन्धित मुकदमा अपराध संख्या 139/11 धारा 379 भादवि  थाना फर्स बाजार दिल्ली,  एक सीएमपी 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किया है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment