गंदे नाले से परेशान हैं ब्रिज विहार के लोग People of Bridge Vihar are disturbed with dirty drain



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  रविवार को अलकनंदा अपार्टमेंट बृजविहार के लोगों ने एक सभा का आयोजन किया। सभा में बृज विहार रामपुरी और अलकनंदा अपार्टमेंट के रहने वाले सैकड़ों लोगों ने स्थानीय पार्षद एवं  साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा के सामने नाले से हो रहे प्रदूषण की समस्या को उनके सामने रखा।

इस अवसर पर वार्ड 94 के पार्षद श्रीकुमार महेश्वरी ने बताया कि शहीद नगर से चल कर पाइप मार्केट मार्केट के रास्ते रेलवे लाइन के नीचे से होकर आने वाला नाला सरकारी उदासीनता के कारण बृजविहार, अलकनंदा और रामपुरी के लोगों के लिए नारकीय बन गया है। इससे होने वाले प्रदूषण से जहां दमघोटू और दूषित वायु निकलती है वहीं इसके रासायनिक प्रभाव से घरों में रखे बर्तन और इलेक्ट्रानिक उपकरण काले पड़ जाते हैं। जे प्वाइंट के पास बना हुआ सीवर पंपिंग स्टेशन का पंप सेट क्षमता के अनुरूप नहीं है तथा वह खराब पड़ा है। इससे सीवर का गंदा पानी नाले में डाला जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने न्यायिक हरित प्राधिकरण का हवाला देते हुए बताया एनजीटी के आदेश को दरकिनार कर के इस नाले में गंदगी बहाई जा रही है और प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने विधायक को बताया कि यहां सही क्षमता के पंपिंग सेट लगाने और स्टेशन की मरम्मत कराने की जरूरत है। 
      
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक से कहा कि यह नाला जहां वायु प्रदूषण फैलाता है वही बरसात के दिनों में नाले के पानी से बाढ़ की समस्या पैदा होती है। इसको बरसात से पहले साफ कराया जाना बहुत जरूरी है। इसके अलावा साईट 4 औद्योगिक क्षेत्र में नाले पर बने अतिक्रमण हटाना वह बहुत जरूरी हो गया है। नाले पर साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र के अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने नाले पर रैम्प डाल दिए हैं और मलवा उसके अंदर भरा पड़ा है। यह मलवा गंदे पानी के बहाव को रोकता है। 
     
 इस अवसर पर विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे उचित माध्यम से लोगों की समस्याएं प्रशासन और नगर निगम के सामने रखेंगे और जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment