आरडब्लूए का चुनाव रद्द RWA election canceled



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  आरडब्लूए के चुनावों में धांधली की शिकायत के चलते डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स ने शुभ धाम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन जीटी रोड राजेन्द्र नगर सेक्टर 2 साहिबाबाद के हुए चुनावों को रद्द कर दिया है। रजिष्ट्रार ने आम सभा बुलाकर नियमानुसार चुनाव कराने तथा नई कार्यकारिणी बनने तक कोई बड़ी धनराशि खर्च नहीं करने का आदेश दिया है।
        
डिप्टी रजिस्ट्रार सुभाष सिंह ने सोसायटी के पदाधिकारियों को लिखे एक पत्र में बताया है कि संस्था के एक सदस्य आर के शर्मा की शिकायत पर उन्होंने शुभ धाम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन द्वारा कराए गए चुनाव पर दोनों पक्षों की बातें सुनी और दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद यह पता चला 27 अगस्त 2017 को कराए गए चुनाव की प्रक्रिया माडल वाईलाज के अनुसार नहीं कराये गये। लिहाजा उक्त चुनाव को मान्य नहीं किया जा सकता। अतः संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार और सचिव श्याम सिंह को निर्देशित  किया जाता है कि वे यथाशीघ्र संस्था की आम सभा की बैठक बुलायें और सभी सदस्यों को सूचित करते हुए माडल बाइलाज में दिए गए प्रावधानों के अनुसार बोर्ड आफ मैनेजमेंट का निर्वाचन कराएं। ध्यान रहे कि नयी कार्यकारिणी के गठन तक कोई बड़ी धनराशि खर्च न करें एवं कोई नीतिगत निर्णय ना लें।
      
गौरतलब है आरडब्लूए के एक सदस्य आर के शर्मा ने सोसायटी के डिप्टी रजिस्ट्रार को लिखे शिकयती पत्र में आरोप लगाया था कि कुछ लोग चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार गोयल संविधान के अनुसार चुनाव नहीं करा रहे तथा बाहरी व्यक्तियों को सदस्य बनाकर चुनाव कराया जा रहा है जो नियमानुसार अनुचित है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment