गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) अपर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया है कि जिले में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों के समाधान हेतु श्रावस्ती माडल के क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि श्रावस्ती माडल के क्रियान्वयन हेतु विशेष तिथियों का निर्धारण किया गया है।
जिसके तहत मोदीनगर तहसील के गांव सरना मुरादनगर व गाॅव सीकरी कलाॅ मे दिनाक 10.03.2018, भोजपुर व झलावा में दिनाक 11 व 12 मार्च 2018 तथा गाजियाबाद तहसील के ग्राम आरिफपुर में दिनांक 12 मार्च को राजस्व व पुलिस टीम पहुंचकर राजस्व वादों का निस्तारण करेगे। इन टीमों में राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक तथा पुलिस विभाग के उप निरीक्षक शामिल रहेगे।



0 comments:
Post a Comment