जाम का कारण बने ई रिक्शा से निपटेगी पुलिस Police will deal with e-rickshaw



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  सीमा पुरी दिल्ली यूपी बार्डर पर लगने वाले जाम का कारण बने ईरिक्शा द्वारा किये जाने बाले अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए युनाइटेड फोरम आॅफ ट्रान्स हिंडन के सदस्यों ने  साहिबाबाद थाने के एसएचओ राकेश सिंह से मुलाकात की तथा जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की।
    
युनाइटेड फोरम आॅफ ट्रान्स हिंडन के सदस्यों ने बाताया कि इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर इस समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना की थी जिसके निस्तारण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात  एसएन सिंह ने  बताया कि जनपद गाजियाबाद में यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या में भारी कमी होने की वजह से कालोनियों एवं सोसायटियों में यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाया जाना संभव नहीं है। इन स्थानों पर यातायात व्यवस्थित बनाये रखने का कार्य स्थानीय पुलिस के द्वारा किया जाता है।
       
एसपी यातायात की सलाह के बाद थानाध्यक्ष साहिबाबाद से मिला गया था। इसके जबाव में थाना प्रभारी साहिबाबाद ने कहा कि वे क्षेत्र का भौतिक रूप से नीरिक्षण कर समस्या के निराकरण करायेंगे। इसके लिये वे पुलिस कर्मियों को लगायेंगे तथा अति व्यस्त समय सुबह 8.30 से 10.30 व शाम 7.00 से 9.00 के मध्य दिल्ली - सीमा पुरी बार्डर पर नियमित रूप से पुलिस कर्मियों को तैनात करेंगे।
    
पुलिस अधिकारियों से मिलने बाले प्रतिनिधि मंडल में जय दीक्षित, राम चरण, सुनील दाधीच, नासिर सलमानी, कमरूद्दीन सैफी, सऊद खान, अनिल अग्रवाल और गोपाल बूबना आदि शामिल थे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment