त्रिपुरा में भाजपा को बड़ी सफलता... Tripura BJP big success ...



अगरतला, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क  )   त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है और अब तक के उपलब्ध रूझानों के अनुसार भाजपा वाम शासित राज्य की 60 में से 34 सीटों पर आगे चल रही है। माकपा की अगुवाई वाला वाम मोर्चा 25 सीटों पर आगे है।

यदि रुझान परिणामों में बदलते हैं तो 25 साल बाद त्रिपुरा में वामपंथी सरकार की विदाई हो जाएगी। इससे भाजपा को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी पैठ बनाने का बड़ा अवसर मिलेगा।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बिप्लव कुमार देव बनमलीपुर सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट पर आगे चल रहे हैं। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री बादल चौधरी हृश्यामुख सीट पर आगे चल रहे हैं।
त्रिपुरा विधानसभा में सीटों की संख्या 60 है। एक प्रत्याशी की मौत के बाद राज्य की 59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव गत 18 फरवरी को हुए थे।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment