शामली, उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव में बुध 73 बूथों पर पुनर्मतदान हुए। इन सीटों पर सोमवार को मतदान के दौरान ईवीएम मशीन में खराबी की शिकायतें चुनाव आयोग को मिली थीं। जिसके बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था। कैराना में आज शाम 6 बजे तक 61 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड दर्ज की गई।
अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति के लिए बूथ पर 200 मतदातों के लिये वीवी पैट मशीनें और 20 इंजीनियरों को तैनात किया गए थे।
कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिये मतदान गत सोमवार संपन्न हुआ था। मतदान के दौरान कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी तथा गर्मी के कारण वी वी पैट के काम न करने की सूचना थी।
गंगोह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कैराना लोकसभा सीट के लिये हो रहे मतदान में 45 बूथों, नुकुड की 23 , शामली की चार तथा थाना भवन की एक बूथ पर पुनर्मतदान हो रहा है। दोनों सीटों पर मतगणना कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी।



0 comments:
Post a Comment