अपराध संक्षिप्त
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लोनी बोर्डर पुलिस ने आज दो नफर अभियुक्त राहुल पुत्र बिजेन्द्र निवासी नवीन कुंज थाना लोनी गाजियाबाद तथा विक्की गुप्ता पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी म0न0 356 गीतांजली विहार थाना लोनी गाजियाबाद सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 2420/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना लोनी जनपद-गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही 2 वारंटी अभियुक्त राकेश पुत्र पप्पू कठेरिया निवासी धोबियो वाली गली नाईपुरा थाना लोनी बोर्डर गाजियाबाद सम्बन्धित वाद सं0 278/18 मुकदमा अपराध संख्या 542/16 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट , थाना लोनी बोर्डर गाजियाबाद तथा इरफान पुत्र मोमीन निवासी मदीना मस्जिद के पास ए - ब्लाक लक्ष्मी गार्डन थाना लोनी बोर्डर गाजियाबाद सम्बन्धित वाद सं0 130/18 मुकदमा अपराध संख्या 207/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लोनी बोर्डर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
375 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार- थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात समय करीब 11.30 बजे मैडिकल तिराहे से अभियुक्त सोनू पुत्र चिरंजी लाल निवासी माता कॉलोनी थाना विजयनगर गा0बाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 375 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुई है ।
150 ग्राम अवैध गांजा, 1500 रुपये नगद व सट्टा पर्चा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मोदीनगर पुलिस ने कल शाम 4 बजे तिबडा पटरी के पास से अभियुक्त नीरज पुत्र रामपाल निवासी इंदिरापुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से सट्टा पर्चा सहित 1500 रुपये नगद व 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है ।
4 किलोग्राम अवैध गांजा सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल देर रात करीब 10.30 बजे संतोष अस्पताल पुराना बस अड्डे के पास से अभियुक्त विक्रांत पुत्र धीरसिंह निवासी इंदिरागढी थाना कविनगर गाजियाबाद तथा राहुल पुत्र अशोक निवासी एन ब्लॉक संजयनगर सैक्टर-23 थाना कविनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 4 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है ।
74 पव्वा देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम जीवन गेट के पास से अभियुक्त अशरफ पुत्र मौ0 नन्हे निवासी हुसैन विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 74 पव्वा देशी शराब हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई है ।
चेरी व लूट की योजना बनाते हुए 4 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मसूरी पुलिस ने आज दोपहर करीब 2.10 बजे डासना टोल टैक्स के पास से अभियुक्त वसीम आलम पुत्र शमीम आलम निवासी, शाकिर पुत्र जहीर निवासी मैवो की चैपाल मौहल्ला गौतमपुरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, अनीश पुत्र युनुस निवासी मौहल्ला उस्मान गढी डासना थाना मसूरी गाजियाबाद तथा नौशाद पुत्र मुस्ताक निवासी गंगेरुवा थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूट व चोरी की योजना बनाते हुए 4 चाकू बरामद हुए है ।
48 पव्वा अंग्रेजी शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मसूरी पुलिस ने कल शाम गुजर्र गढी के पास से अभियुक्त वेदप्रकाश उर्फ मन्नू पुत्र हीरालाल निवासी सादाबनगर इक्ला थाना मसूरी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद हुई है ।



0 comments:
Post a Comment