फिरौती में 10 लाख लेकर बच्चे को लौटाया
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) कविनगर पुलिस ने दस लाख फिरौती लेकर 14 वर्षीय बच्चे को लौटाने वाले 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से बच्चा वापस करने के बदले में लिये गये रकम में से 8 लाख की रूपए और तीन तमंचा बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की शाम को राजनगर सैक्अर - 2 से स्टेशनरी की दुकान से मैप लेकर लौटते समय एक 14 वर्षीय बच्चे का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक्सेन्ट कार से अपहरण कर लिया गया था । जिसमें बच्चे के परिवार द्वारा पुलिस की सहायता लिए बिना ही 10 लाख रुपये फिरौती के देखर 14 फरवरी को बच्चे को छुडा लिया गया था। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई । इस सम्बंध में थाना कविनगर पर बच्चे के पिता द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 335/2019 धारा 364ए भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत है ।
उक्त सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए थाना कविनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने कल शाम को हापुड चुंगी पर फ्लाई ओवर के पास से 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से फिरौती मे दिये गये 10 लाख रुपये मे से 8,00500 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक एक्सेन्ट कार, एक अपाची मोटर साइकिल, एक मोबाइल व 3 तमन्चे .315 बोर मय कारतूस, बैंग, गमछा आदि बरामद किया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तो में प्रमोद कुमार जैन पुत्र कैलाश कुमार जैन निवासी पचवान कालोनी आवास विकास जनपद फिरोजाबाद, प्रदीप उर्फ दीपू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी बी-92 जवाहर मौहल्ला पडपडगंज थाना पांडव नगर दिल्ली, पवन कुमार पुत्र दौजी राम निवासी बी-299 जवाहर मौहल्ला पडपडगंज थाना पांडव नगर दिल्ली, प्रमोद यादव पुत्र संजीव यादव निवासी ए-3 दीन दयाल पुरी नंदग्राम थाना सिहानी गेट गाजियाबाद तथा सोनू कुमार पुत्र करमचन्द निवासी एफ-667 नंदग्राम गाजियाबाद हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सरगना प्रमोद जैन ने बताया कि मैंने अपने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर 10 फरवरी को 6.15 बजे सै0-2 राजनगर गाजियाबाद से एक 14 वर्षीय बच्चे का घर से दुकान जाते समय रास्ते में से एक्सेन्ट कार द्वारा अपहरण कर भाग गये थे । अपहरण करने के बाद बच्चे को हमने प्रदीप उर्फ दीपू के घर पर बंधक बनाकर रखा था तथा तीन दिन बाद उसको छोडने की एवज में हमने उसकी मां को फोन कर 2 करोड रुपये की मांग की थी। उसके बाद हम लोगो ने 10 लाख रुपये लेकर 14 फरवरी 19 की रात्रि को बच्चे को छोड दिया था । इस घटना में हम पकडे न जाये इसके डर से अपने मोबाइल फोन से कॉल न करके पतवाडी, नोएडा से एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर उसी से लगातार कॉल कर रहे थे, तथा सै0-63 नोएडा से एक व्यक्ति से हम लोगों ने घटना में प्रयोग करने के लिये अपाची मोटर साईकिल छीनी थी और अपहरण में लिये गये पैसों को हम पांचों लोगो ने आपस में बांट लिया था ।



0 comments:
Post a Comment