गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आमजन का कल्याण, किसान, नौजवान गरीव एवं महिलाओ का आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन उ0प्र0 सरकार की सर्वोच्य प्राथमिकता है। प्रदेष सरकार की प्राथमिकता के आने वाली सभी जन कल्याण योजनाओ एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र परिवारों एवं व्यक्तिगत लाभार्थियों तक पहुचे यह सुनिष्चित करना सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का दायित्व है। विभागीय अधिकारी नाली, खडंजा, सड़क, छात्रवृत्ति पेंषन, पेयजल सफाई, जैसी अपने-अपने विभाग की योजनाओ की जमीनी हकीकत का सर्वे करालें जहाॅ पर कोई कमी मिलती है 15 दिन के अन्दर उसे ठीक करालें अन्यथा सत्यापन व निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर सम्बन्धित जिला स्तरीय विभागाध्यक्ष उत्तरदायी होगा और उसके विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में आयोजित षासन की प्राथमिक्ता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रही थी। जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर एवं अन्य स्तर से प्राप्त सदर्भो का समय सीमा के अन्दर निस्तारण न करने पर सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतिकूूल प्रविश्टि देने की चेतावनी दी। वर्तमान में चल रही भीशण गर्मी के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाध विधुत आपूर्ति एवं पेयजल आपूर्ति पर विषेश ध्यान देने के निर्देष विभागीय अधिकारियों को दिये। अधिषासी अभियन्ता विधुत ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर 23 घन्टे से अधिक तथा तहसील मुख्यालय में 20 घन्टे विधुत आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने तकनीकी दोश से विधुत आपूूर्ति वाधित न होने पाये इसके लिए कडे निर्देष दिये। उन्होने कहा कि कही पर तकनीकी फाल्ट से आपूर्ति वाधित होती है तो तत्काल ठीक कराकर आपूर्ति जारी रखी जाये।
जिलाधिकारी ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति योजना के तहत खराव हेण्डपम्पों की मरम्मत तथा नये स्वीकृत हेण्डपम्पों की स्थापना का कार्य तेजी के साथ कराने की निर्देष दिये। अधिषासी अभियन्ता जल निगम बताया कि 394 स्वीकृत हेैण्डपम्प के सापेक्ष 251 नये हेैण्डपम्प स्थापित किये जा चुके है। जिलाधिकारी ने अवषेश हैेण्डपम्प 15 दिन के अन्दर लगाने के निर्देष दिये । रितु माहेष्वरी ने मुख्य विकास अधिकारी रमेष रंजन से जिला विकास अधिकारियों के मध्याम से नये स्थापित हैेण्डपम्पों एवं मरम्मत/रिबोर किये गये हेण्डपम्प की पूरी सूची का सत्यापन कराकर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये कहा।
बेसिक षिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने सकूलो को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु फर्नीचर विजली पेयजल पुताई वाल पेंन्टिग आदि कार्य जहाॅ भी जरूरत है तत्काल कराने के निदे्रष दिये। जिलाधिकारी ने स्कूल न जाने वाले बच्चों का सर्वे कर इस प्रकार के बच्चे मिलने पर उनका तुरन्त नामाकंन सरकारी स्कूल में कराने के लिए कहा। जिला बेसिक अधिकारी ने बताया कि गत माह तक 82722 बच्चों का नामांकन कराया गया है । जिलाधिकारी ने सर्वे के दौरान कम से कम 10 हजार नये बच्चों के नामाकंन का लक्ष्य लेकर कार्य करने के लिए कहा।
किसान कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओ की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने खाद बीज पानी कीटनाषक आदि कृशि निवेषों की उपलब्धता सुनिष्चित कराने के साथ ही गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराने पर विषेश बल दिया। उप निदेषक कृशि ने बताया कि जिले में खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। कही कोई कमी नही है। किसानों के खेतों की मिटृटी का परीक्षण कराकर संतुलित खाद एवं सिंचाई का प्रयोग करके उत्पादकता में वृद्वि हेतु किसानों को पे्ररित एवं मार्गदर्षन दिया जा रहा है। अब तक 41960 मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानो के वितरित गये है और पारदर्षी किसान सेवा योजना के तहत 62234 किसानो का पंजीकरण किया गया है। अधिषासी अभियन्ता सिंचाई ने बताया कि किसानो को सफाई हेतु पानी उपलब्ध कराने के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुचाने का प्रयास किया जा हरा है। जिले की 37 नहरों में से 25 मे टेल तक पानी पहुचाया जा चुका है। जिलाधिकारी ने अवषेश नहरों मे टेल तक पानी पहुचाने के निर्देष दिये।
मुख्य ़़़विकास अधिकारी रमेष रंजन ने विभिन्न विकास कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी दी । इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आर0सी0 सक्सैना, अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रमोद कुमार संहित विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment