इलाके की नीति खंड फर्स्ट में करीब 20 मीटर लंबी और 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई, जिसमें मुन्नी नाम की महिला दब कर हुई घायल।
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) बीती रात आया आंधी-तूफान लोगों के लिए मुसीबत बन गया। तेज रफ्तार से चलने वाली धूल भरी आंधी ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया तो वहीं इंदिरापुरम इलाके में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई।
इलाके की नीति खंड फर्स्ट में करीब 20 मीटर लंबी और 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई, जिसमें मुन्नी नाम की एक महिला दब गई। बताया जा रहा है कि मुन्नी नाम की महिला दीवार के पास में ही सो रही थी। जैसे ही तूफान आया यह दीवार भरभराकर उसके ऊपर ही गिर गई। इस दौरान महिला के सिर और पैर में गंभीर चोट आ गई है। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे सदर तहसील के नायब तहसीलदार ने बताया कि आंधी-तूफान में पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।



0 comments:
Post a Comment