नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आसमान साफ था, पर मौसम विभाग ने शाम में धूल भरी आंधी आने की चेतावनी जारी की है। यहां न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार देर शाम भी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी थी। एक दिन पहले आंधी आने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। रात में पारा औसत से भी नीचे चला गया था। शनिवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा, 'सुबह में आसमान बिल्कुल साफ था। हालांकि दोपहर बाद और शाम में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।'
सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 54 फीसदी रेकॉर्ड की गई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment