5 महीने की ऊंचाई पर बंद बाजार, सेंसेक्स 305 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,950 के करीब- share-market-closes-on-5-months-high-sensex-surge

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार 5 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ. टीसीएस के नतीजों से पहले बाजार में पूरे दिन रौनक रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 305 अंक की तेजी के साथ 36240 के पार बंद हुआ. 1 फरवरी 2018 के बाद पहली बार सेंसेक्स 36000 के स्तर को छूआ. वहीं, निफ्टी भी 10950 के करीब पहुंचा. 94 अंकों की तेजी के साथ 10947 के स्तर पर बंद हुआ. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2.5 फीसदी से ज्यादा तेजी रही है. आईटी और बैंक स्टॉक्स में खरीददारी कारोबार के दौरान आईटी और बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. टीसीएस के नतीजे अनुमान से बेहतर रहने की संभावना है. यही वजह थी कि दूसरी आईटी कंपनियों के शेयर में भी तेजी दिखाई दी. एचसीएल टेक, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी में 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. किन शेयरों में दिखा एक्शन कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, इंफोसिस, आरआईएल, ओएनजीसी, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी, डीबीएल, रिलायंस नवल और वकरांगी के स्टॉक्स में 7 फीसदी तक तेजी रही है. वहीं, यस बैंक, एक्सिस बैंक, अवंति फीड्स, हेक्सावेयर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, वेदांता लिमिटेड, एशियन पेंट्स, जीपीपीएल, शॉपर स्टॉप के स्टॉक्स में 2.5 फीसदी तक गिरावट रही है. निफ्टी के 10 इंडेक्स हरे निशान में कारोबार के दौरान निफ्टी के 10 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. हालांकि, फार्मा सेक्टर में आज बिकवाली हावी रही. कारोबार में मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही है. एफएमसीजी, बैंक निफ्टी, ऑटो, रियल्टी, आईटी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स सभी हरे निशान में बंद हुए हैं. बीएसई पर मिडकैप इंडेक्स में 100 अंकों से ज्यादा तेजी रही है. वहीं, स्मालकैप इंडेक्स में 125 अंकों की तेजी रही है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment