बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड All records broken by the rain




  • क्षेत्र की सड़क और कालोनियां हुई जलमग्न 
  • वसुंधरा वार्तालोक के पास सड़क धसने से लोगों में मचा हड़कंप
  • वार्तालोक के 50 मकानों मो कराया गया खाली 


साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  बृहस्पतिवार की सुबह हुई बरसात ने 25 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। झमाझम हुई बरसात के कारण अनेक स्थानों पर जलभराव हुआ । सड़कें धस गई और कई मकानों में पानी भर गया तथा अनेक मकानों में दरार आ गई। अनेक स्थानों पर दीवारें गिर गईं। इससे करोंडों की सम्पत्ति नष्ट हो गयी। अब से पहले 22जुलाई 1992 में आयी भयंकर बरसात के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हुई थी। आज इंदिरापुरम में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गयी।
           
जानकारी के अनुसार बरसात के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने तथा तेज बरसात के कारण हिंडनपार क्षेत्र में अनेक स्थानों पर जलभराव हुआ  सड़कें धंस गइर्,  दीवारें टूट गई, अनेक कालोनियां तालाब बन गई।  लोगों के घरों में पानी भर गया  और लाखों रुपए का सामान जल भराव के कारण खराब हो गया  लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई । थाना साहिबाबाद परिसर नाले के गंदे पानी से भर गया। इसके ठीक सामने श्याम पार्क मेन कॉलोनी में सबसे ज्यादा जल भरा हुआ। यहां करीब आधी आबादी के घरों में पानी भर गया तथा नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले की दीवार तोड़कर पानी निकासी का रास्ता बनाया, तब जाकर कुछ तसल्ली हुई। लाजपत नगर में टाटा कंपनी की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई , इसके नीचे दबकर कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई। श्याम पार्क एक्सटेंशन में निझावन इलेक्ट्रॉनिक से लेकर जिंदल मार्केट तक पूरा बाजार तालाब बन गया। अनेक दुकानों में पानी भरा तथा करीब दो दर्जन कारें पानी में फस गई। यहां कारों के स्टेरिंग तक पानी पहुंच गया । कई बाइक सवार अपनी बाइक को पानी में पैदल ही ठेलते हुए नजर आए। 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई जिसमें सभी नीचे के मकान पानी में आधे डूब गए । यहां तक कि पानी बिजली के कनेक्शन में भी पानी भर गया । अशोक वाटिका गरिमा गार्डन में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक मकान की दीवार गिर गई । शहीद नगर में टेलीफोन एक्सचेंज वाली रोड तालाब बन गई तथा नीचे की मंजिल में लोगों के घरों में पानी भर गया । राजेंद्र नगर व लाजपत नगर मैं जलभराव से काफी लोगों को परेशानी हुई। लोहिया पार्क आरएम ब्लॉक राजेंद्र नगर में सड़क पर करीब 4 फुट पानी भरा था। यहां आने जाने का रास्ता पानी ने पूरी तरह से बंद कर दिया । बृज विहार कॉलोनी में जमकर जल भराव हुआ और सी ब्लॉक पानी में डूब गया। डीएलएफ कालोनी साहिबाबाद में सी10 मकान के पास एक बिजली का खंभा गिर गया इससे स्कूली बच्चों से लदा एक रिक्षा बाल बाल बच गया।
   
वसुंधरा सेक्टर 4सी में वार्ता लोक सोसाइटी के पास सड़क धंस गई यहां लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए और थाना इंदिरापुरम पहुंचकर के हंगामा किया। यहां व्यवस्था एवं अनहोनी से बचाव के लिये एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 

वसुंधरा सेक्टर 4 स्थित वार्ता लोक अपार्टमेंट के सामने रोड देखने के बाद अपार्टमेंट में 50 फ्लैटों को खाली कराया गया है । एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, फायर विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रोड पर जमा पानी को अपार्टमेंट के पास खाली पड़े एक गड्ढे में निकाला गया । रोड के बगल में अपार्टमेंट बनाने के लिए एक बिल्डर द्वारा 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था । गड्ढे का क्षेत्रफल करीब 4000 गज वर्ग मीटर है और यह पिछले 5 साल से खुदा हुआ था। बताया जा रहा है कि बिल्डर ने अपार्टमेंट का बेसमेंट बनाने के लिए गड्ढा खोदा था । गड्ढा सड़क के बगल में है गड्ढे में बरसात का पानी भर गया और पास की सड़क धंस गई । अभी - अभी सूचना के अनुसार सेक्टर 2 में भी सड़क घस गई है।

 सेक्टर - 3 में सड़क पूरी तरह तालाब बन गया है। यहां सोसायटियों व पार्को में पानी भरने से लोगों को घुटने भर पानी से होकर आना - जाना पड़ रहा है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment