फाइल फोटो मृतक सरोज कांडा बच्चे के साथ।
इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र शिप्रा सनसिटी में एक 34 वर्षीय युवक की बिजली के करंट लगने से घायल हो गया । जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल युवक ने दम तोड़ दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

जानकारी के अनुसार सरोज कांडा अपने परिवार के साथ शिप्रा सन सिटी में रहता है । उनकी एक बेटी लगभग 8 वर्ष की है । जिसे वह गुरुवार को स्कूल छोड़ने जा रहे थे । बताया जा रहा है कि रास्ते में एक बिजली का तार पड़ा था जिसमें करंट था । उस पर सरोज कांडा का पैर पड़ गया । जिसकी वजह से वह घायल हो गए जिन्हें पास की शांति गोपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी पुलिस द्वारा परिवार वालों को दे दी गई है । बताया जाता है कि मृतक अपने बड़े भाई के साथ रहता था और नोएडा प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था । मृतक के बड़े भाई दिल्ली में इनकम टैक्स ऑफिसर बताए जा रहे हैं । इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन शुरु कर दी है ।

0 comments:
Post a Comment