डीएम का निर्देश - कांवड यात्रा को सुगम व सफल बनाएं DM's instruction - Make Kandavad easy and successful



  • कावड़ियों के रास्ते में चिकित्सा शिविर , जल-पान, विधुत, यातायात, शौचालय, सफाई व्यवस्था, पेयजल सम्बन्धी सुविधाओ में कोई कोताही न बरते
  • 1 अगस्त, 2018 तक  सभी कार्य पूर्ण करने का आदेश


गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज कांवड यात्रा के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभागार में बैठक आहुत हुई। जिलाधिकारी ने इस इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी एवं  अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नही की जायेगी  ये  मुख्य मंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है।  अतः सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रास्ते में चिकित्सा शिविर , जल-पान, विधुत, यातायात, शौचालय, सफाई व्यवस्था, पेयजल सम्बन्धी सुविधाओ में कोई कोताही न वरती जाये। उन्होने कहा कि दुहाई ग्राम से सडक की बायी पटरी क्षतिग्रस्त है। ईस्टर्न पैरिफेरल काईट के पास आयुध निर्माण फैक्ट्री व गाजियाबाद से मेरठ आई0सी0आई0 बैक के सामने सडकों पर बहुत गढ्ढे है उनको लोक निर्माण विभाग तुरन्त दुरूस्त कराये। मार्ग में पडने वाली मीट की सभी दुकाने बन्द रहे। शिविर के लिए मुरादनगर में 28 शिविर,  मोदीनगर में 26  एवं निवाडी में 8 शिविर लगाये जाते है। मार्ग में पडने वाले पुलों व ग्रामीण क्षेत्रों में  पर्याप्त रोशनी रहे ताकि कावडियों के आवगमन में कोई रूकावट न आये। हैण्डपम्प रास्तों में लगाये जाये। बैरिकेटिगं की मजबूत व समूचित व्यवस्था की जाये अच्छी बल्लीयाॅ प्रयोग में लायी जाये तथा 1 अगस्त, 2018 तक ये सभी कार्य पूर्ण करा लिये जाये। 
उन्होने विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बिजली के खम्बों पर इन्सुलेटिड सीट चढाने का कार्य कराये  तथा फलैक्सी सीट ही उपयोग में लायी जाये पाॅलिथीन उपयोग मे न लाये  जिससे कि अप्रिय घटना न हो पाये। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि कावड मार्ग पर आने वाले पेडों की छटाई का कार्य कर लिया जाये। कावड मार्ग में पोस्टर लगाकर कावडियों को सूचित किया जाये कि कावड 6 फीट से उॅची न हो। सभी थानो  व थाना अध्यक्षों के नम्बर पोस्टर लगाकर अकिंत किये जाये। कावड मार्ग पर सी0सी0टी0बी0 कैमरे व वाॅच टावर पर्याप्त मात्रा में हो। खाद्य सुरक्षा विभाग कावड मार्ग में बेची जा रही खाद्य सामग्री का परीक्षण कर ले। मुरादनगर छोटा हरिद्वार में सिचाई विभाग रस्सों का जाल लगवा दें। नगर पालिका घाट पर हाई मास्क लाईट लगवा दें। उन्होने बताया कि मुरादनगर से डासना मार्ग पर बहुत गढ्ढे है जिन्हे लोक निर्माण विभाग कावड मेले से पहले दुरूस्त करा दे। बसुन्धरा कट स्पोट का निरीक्षण कर उसको ठीक कराये। मोहननगर तिराहे पर कावडियों की बहुत भीड रहती है जिसको नियंत्रण मे लाने के लिए सी0ओ0 यातायात को निर्देशित करते हुये कहा कि कंावड यात्रा के लिए किये गये निर्धारित मार्गो पर जाम की समस्या न बने। उन्होने पाईप लाईन रोड पर शुद्व पेयजल, रोशनी, शौचालय व साफ-सफाई की व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। 
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण , सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर हिमांषु गौतम व थाना अध्यक्ष सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment