- पहला दिल्ली गाजियाबाद मेरठ 92.6 कि0मी0 की योजना है।
- दूसरा दिल्ली गुरूग्राम रिवाडी अलवर 18 कि0 मी0 की योजना है।
- तीसरा दिल्ली सोनीपत पानीपत 111 कि0 मी0 की योजना है।
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई रीजनल रैपिड़ ट्रांिजंट सिस्टम की बैठक में रिजलन मेैनेजर धनेश गुप्ता ने बताया कि ये इस कमेटी की पहली बैठक है योजना आयोग द्वारा नियुक्त टासक्फोर्स ने प्राथमिकता के आधार पर प्रथम चरण में तीन कोरीडोर क्रियान्वयन हेतु चिन्हित किया है।
उन्होने बताया कि दिल्ली गाजियाबाद मेरठ 92.6 कि0मी0 की योजना है दूसरा दिल्ली गुरूग्राम रिवाडी अलवर 18 कि0 मी0 की योजना है। तीसरा दिल्ली सोनीपत पानीपत 111 कि0 मी0 की योजना है। ये प्रोजेक्ट दिल्ली मे सरायकाले खाॅ से आरम्भ हो रहा है और इसके लिए 135 हैक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी तथा ए0डी0बी0 से फन्ड जारी होगा बाइन्डिग का काम शुरू किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य 2023-24 है। मोदीनगर में मिट्टी की जांच की जा रही है। भूमि चिन्हित कर ली गयी है 99 हेक्टेयर भूमि प्राईवेट और 05 हेै0 भूमि सरकारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुये कहा कि संयुक्त टीम बनाकर भूमि का सर्वे किया जाये स्टैक्चर, बैलवेशन की कमेटी बना लें रेट की कमेटी बनाकर 15 दिन में सर्वे करा लें प्रोजेक्ट मेनेजर ने यह भी बताया कि दुहाई में 100 हैक्टेयर जमीन पर डिपो बनाया जायेगा।
बैठक में एन0सी0आर0 टी0सी0 के अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment