गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के तत्वावधान में गिरजेश कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम अस्लत नगर के प्राथमिक विघालय जिला गाजियाबाद मे किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर मे श्रीमती दीपाली सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोकेन्द्र सिहं जिला सह परीविक्षा अधिकारी गाजियाबाद, जावेद राहत एडवोकेट, राकेश रंजन समाज कल्याण अधिकारी गाजियाबाद, शहजाद अली पराविधिक स्वंयसेवक एंव 125 नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के सचिव दीपाली सिंह द्वारा बताया गया कि सप्ताह में 2 विधिक साक्षरता शिविरो का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विधिक साक्षरता शिविर मे अस्लत नगर प्राथमिक विघालय जिला गाजियाबाद में किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रथम सूचना दर्ज कराना भरणपोषण, घरेलु हिंसा महिलाअों के संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढाअो का संरक्षण, एससी एसटी एक्ट आदि कानूनों की जानकारी प्रदान की गयी । हमारे संविधान में सभी को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार मिला है। जिला स्तर पर एक मध्यस्थता केन्द्र की स्थापना की गयी है। जिसमें 15 मध्यस्थ कार्यरत है। जो पारिवारिक मामलों व दहेज सम्बन्धी मामलों भरण पोषण आदि से सम्बन्धित मामलों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण कराते है।
लोकेन्द्र सिंह जिला सह परीविक्षा अधिकारी द्वारा महिला एंव बच्चों की हैल्प लाईन कार्य करती है। इसके अतिरिक्त गुमशुदा बच्चे एंव महिलाअों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उक्त हैल्प लाईन 108 1090 के बारे में बिस्तार से जानकारी व सहायता ली जा सकती है।



0 comments:
Post a Comment