बॉक्स ऑफिस क्लैश से जॉन के साथ दोस्ती में फर्क नहीं: अक्षय Box office clash does not make any difference to friendship with John: Akshay




मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि जॉन अब्राहम से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने से उनकी दोस्ती में कोई फर्क नही पड़ेगा।

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है। दोनों फिल्म की बॉक्स ऑफिस की क्लैश को लेकर काफी बातें हो रही है। इस बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा कि जैसा की जॉन ने भी कहा है कि हम सब एक दूसरे के दोस्त हैं और जॉन मेरा दोस्त है। मैं उसे उसकी फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट ही कहना चाहूंगा। 

अक्षय कुमार ने कहा हम और जॉन ही क्यों हम सब पूरी इंडस्ट्री ही एक दूसरे की दोस्त हैं। जॉन से भी जब फिल्म की कलैश को लेकर बात की गई तो उन्होंने इस बारे स्पष्ट बात करते हुए यही राय रखी कि वह और अक्षय दोस्त हैं और बॉक्स ऑफिस क्लैश से उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता। जॉन ने इस पूरे टकराव को गलत बताया है और उन्होंने ट्वीट के माध्यम से स्पष्ट किया कि वह अक्षय से किसी तरह की प्रतियोगिता नहीं कर रहे हैं और उनके और अक्षय के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है। 

जॉन अब्राहम ने कहा कि अक्षय मरे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। मैं उन्हें गोल्ड के लिए खूब बधाई देना चाहूँगा, उनकी फिल्म भी अच्छी रहे और हमारी भी। अभी के सिचुएशन के अनुसार स्क्रीन की संख्या काफी है कि आप इसमें दो फिल्में रिलीज़ कर सकते हो, तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई परेशानी होनी चाहिए।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment