असुरक्षित भवनों को प्रशासन खाली कराने व सील करने में जुटा
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जनपद गाजियाबाद में विगत् दिनों हुई भारी वर्षा तथा बहुत पुराने व जर्जर हो जाने के कारण अनेक भवन व प्रतिष्ठान आवासीय व व्यावसायिक दृष्टिकोण से सुरक्षित नहीं रह गये है। दिनांक 22 जुलाई, 2018 को आकाश नगर व 27 जुलाई, 2018 को खोडा स्थित बहुमंजिली इमारत धराशायी हो चुकी है। जनपद के नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये असुरक्षित भवनों व प्रतिष्ठानों को खाली व सील कराये जाने हेतु मजिस्टैªटों के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में असुरक्षित भवनों व प्रतिष्ठानों को खाली कराने व सील कराने की कार्यवाही की गई।
उप जिला मजिस्टेªट (सदर) गाजियाबाद के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद खोडा क्षेत्र के अन्र्तगत 11 आवासीय मकान खाली कराये गये तथा कुल 78 भवन सील किये गये। जिसमें अधिकांश निर्माणाधीन थे। उप जिला मजिस्टेªट लोनी द्वारा नगर पालिका परिषद लोनी क्षेत्रान्र्तगत 42 जर्जर मकान व दुकान खाली कराये गये तथा 36 भवन सील किये गये। उप जिला मजिस्टेªट व ज्वांईट मजिस्टेªट मोदीनगर द्वारा तहसील मोदीनगर- मुरादनगर क्षेत्रान्र्तगत 13 आवासीय भवन खाली कराये गये और कुल 27 भवनों को सील करने की कार्यवाही की गयी।
अपर जिला मजिस्टेªट (भूमि अध्याप्ति) गाजियाबाद द्वारा कैला भट्टा चैकी के पास घनी आबादी की 4 दुकानों को खाली कराया गया तथा उसको गिराये जाने के भी निर्देश दिये गये। नगर मजिस्टेªट के नेत्त्व में टीम द्वारा विजयनगर क्षेत्र के अन्र्तगत 2 भवनों को खाली कराते हुये कुल 6 भवनों को सील करने की कार्यवाही की गयी। डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत तिवारी द्वारा नन्द ग्राम क्षेत्र में 3 भवन जर्जर होने के कारण खाली कराकर सील किये गये। श्री देवेन्द्र पाल सिंह अपर नगर मजिस्टेªट-प्रथम व श्री प्रशांत तिवारी डिप्टी कलेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा डासना क्षेत्र में 4 मकानों को खाली कराया गया तथा कुल 9 भवन सील किये गये। अपर नगर मजिस्टेªट-द्वितीय आदित्य प्रजापति द्वारा राजेन्द्र नगर व सूर्यनगर स्थित 3 भवनों को सील करने की कार्यवाही की गयी।
इसके अतिरिक्त गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 78 निर्माणाधीन असुरक्षित भवनों को सील करने की कार्यवाही की गयी। इस प्रकार आज जनपद में विशेष अभियान चलाते हुए कुल 221 असुरक्षित भवनों की सीलिंग तथा खाली करने की कार्यवाही की गयी।



0 comments:
Post a Comment