अपर मुख्य सचिव गृह ने लिया सहायक अध्यापक प्रशिक्षित परीक्षा की जानकारी Additional Chief Secretary's Home Taken Assistant Teacher Training Exam Information



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  लोक  सेवा आयोग द्वारा सहायक अध्यापक प्रशिक्षित, स्नातक श्रेणी पुरूष /महिला 2018 परीक्षा के संबंध में की गयी तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में बीडियों कान्फै्रन्सी की गयी। कान्फैन्स में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने उनको बताया कि जनपद गाजियाबाद में परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। 

इस परीक्षा हेतु छब्बीस हजार तीन सौ चार अभ्यर्थी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 सैक्टर मजिस्टेªट तथा जोनल मजिस्टेªट परीक्षा संपन्न करायेगे। 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर जल भराव की कोई समस्या नही है। महिला अभयर्थी के लिए महिला पुलिस तथा पुरूष अभ्यर्थी हेतु पुरूष पुलिस तैनात की गयी है कोई भी अभ्यर्थी इलैक्ट्रोनिक सामग्री परीक्षा केन्द्र में नही ले जायेगा। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों में सी0सी0टी0बी0 कैमरे लगाये गये है। यदि किसी परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड मिस हो जाता है तो उसके बिना परीक्षार्थी 2 फोटो व पहचानपत्र से अपनी परीक्षा दे सकता है। कान्फैन्स में एस0एस0पी0 वैभव कृष्ण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment